Search

संत मिखाइल नेत्रहीन विद्यालय में मैट्रिक के छात्रों को दी गयी विदाई

Ranchi: बहुबाजार स्थित संत मिखाईल नेत्रहीन विद्यालय के 10वीं के विद्यार्थियों को सोमवार विदाई दी गई. इस दौरान कई सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित किए गए. इसबार 11 विद्यार्थी मैट्रिक की परीक्षा देंगे. जिसमें 7 छात्राएं और 4 छात्र शामिल हैं. विदाई समारोह में छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए.
 
प्रिंसिपल सरिता तलान ने छात्रों को संबोधित किया और कहा कि नेत्रहीन विद्यालय के बच्चे काफी होनहार होते हैं. वे पढ़ाई के क्षेत्र में बेहतर करते हैं. खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर अपनी पहचान बना चुके है. बच्चे एक योद्धा के रूप में कार्य करते हैं और पढ़ाई करते हैं.

मौके पर भूषण गोप, सौरभ तांती,प्रियांशु पाठक, सिमरन कुमारी,प्रीतिका टोप्पो,प्राची गुप्ता,अंजली कुमारी,जूलिना हांसदा, दिया मजुमदार,सोनालीका पवार,विद्यालय की प्रधानाध्यापिक सरिता तलान,वार्डेन राजुकमार नागवंशी,नीता खलखो,ममता राय, अंजना बारला, संदीप नाग, सौम्या सिंह, दीप्ति लकड़ा,प्रदीप टूटी, अभिषेक कच्छप,मोह्मद अल्ताफ आलम समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही