Search

 
 
 

झारखंड में हल्की ठंड बरकरार,  पारा लुढ़कने के संकेत, 2 से 3 डिग्री कमी का अनुमान

झारखंड में फिलहाल कोई महत्वपूर्ण मौसमी प्रणाली सक्रिय नहीं है. राज्य में उत्तर-पश्चिमी से पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बना हुआ है. बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा, जबकि कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा और धुंध दर्ज की गई.
 

Ranchi: झारखंड में फिलहाल कोई महत्वपूर्ण मौसमी प्रणाली सक्रिय नहीं है. राज्य में उत्तर-पश्चिमी से पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बना हुआ है. बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा, जबकि कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा और धुंध दर्ज की गई.

 

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान में अधिकांश स्थानों पर कोई बड़ा परिवर्तन नहीं देखा गया, हालांकि कुछ स्थानों पर सामान्य से अधिक और कुछ स्थानों पर सामान्य से कम तापमान दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान में भी कई इलाकों में गिरावट दर्ज की गई है.

 

विभागीय आंकड़ों के अनुसार रांची में अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और न्यूनतम 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री और न्यूनतम 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. डालटनगंज में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री और न्यूनतम 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य के किसी भी हिस्से में वर्षा दर्ज नहीं की गई है.

 

आगामी पूर्वानुमान के अनुसार 6 फरवरी  की सुबह तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है. इसके बाद आसमान आंशिक रूप से बादलयुक्त रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना जताई है. इसके बाद अगले चार दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि हो सकती है.

 

3 फरवरी को राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि शेष राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इसके अलावा अगले सात दिनों के लिए झारखंड के किसी भी हिस्से में मौसम संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

 

रांची और आसपास के क्षेत्रों मे अगले पांच दिनों तक सुबह हल्का कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है. दिन में मौसम साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही