Search

 
 
 

रांची: निगम दफ्तर में नई टीम का स्वागत, मेयर रोशनी बोली- जनता के भरोसे पर खरा उतरूंगी

नगर निगम कार्यालय में गुरुवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के स्वागत-सम्मान कार्यक्रम हुआ. नगर आयुक्त ने नई मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार और सभी वार्ड पार्षदों का स्वागत करते हुए शहर के विकास के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बेहतर समन्वय स्थापित एवं तालमेल पर जोर दिया.
 

Ranchi : नगर निगम कार्यालय में गुरुवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के स्वागत-सम्मान कार्यक्रम हुआ. नगर आयुक्त ने नई मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार और सभी वार्ड पार्षदों का स्वागत करते हुए शहर के विकास के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बेहतर समन्वय स्थापित एवं तालमेल पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं की मजबूती और नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने में निगम की नई टीम की भूमिका अहम होगी.

 

नगर आयुक्त ने उम्मीद जताई कि नई मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षद पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जनहित के साथ काम करेंगे और शहर के विकास को नई दिशा देंगे. मेयर रोशनी खलखो ने कहा कि जनता ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने रांची को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाने के लिए सबके साथ मिलकर काम करने की बात कही.

 

डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाना और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी. कार्यक्रम में सभी पार्षदों ने भी लोगों के हीत में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया. मौके पर अपर नगर आयुक्त संजय कुमार, उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार, गौतम प्रसाद साहू समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही