Search

 
 
 

झारखंड पुलिस खेल महोत्सव का समापन, CM ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

राजधानी रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 मैदान में आयोजित 17वीं झारखंड पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का समापन जोश और उत्साह के साथ हुआ. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.
 

Ranchi : राजधानी रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 मैदान में आयोजित 17वीं झारखंड पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का समापन जोश और उत्साह के साथ हुआ. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

 

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए ट्रॉफी प्रदान की. उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस के जवान जहां एक ओर राज्य की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रहे हैं, वहीं खेल के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं. कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ा चुके हैं.

 

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि खेलों में भाग लेना ही बड़ी उपलब्धि है. जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण निरंतर अभ्यास और समर्पण है, जिससे सफलता निश्चित रूप से मिलती है. उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी खेल गतिविधियों में सक्रिय बने रहने का आह्वान किया.

 

उन्होंने यह भी कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी हैं और इस दिशा में झारखंड पुलिस द्वारा नियमित खेल आयोजन सराहनीय कदम है. कार्यक्रम में गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल, डीजीपी तदाशा मिश्रा, एडीजी प्रिया दुबे सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही