Search

 
 
 

अस्पतालों की हालत में सुधार, इंटेंसिव केयर सर्विस लागू करने को लेकर NHM की सख्ती

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने गुरुवार को नामकुम स्थित आरसीएच सभागार में समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक में राज्यभर के सरकारी अस्पतालों में इंसेंटिव केयर सर्विस लागू करने को लेकर तैयार मार्गदर्शिका के पालन और निगरानी पर चर्चा हुई.
 

Ranchi: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने गुरुवार को नामकुम स्थित आरसीएच सभागार में समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक में राज्यभर के सरकारी अस्पतालों में इंटेंसिव केयर सर्विस लागू करने को लेकर तैयार मार्गदर्शिका के पालन और निगरानी पर चर्चा हुई.

Uploaded Image

23 मार्च को प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर NHM के नोडल पदाधिकारियों और परामर्शियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं. मंच प्रबंधन, पंजीयन और आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था समेत विभिन्न कार्यों के लिए पदाधिकारियों को दायित्व दिया गया.

 

अभियान निदेशक ने स्टेट रिव्यू मिशन से जुड़े नोडल पदाधिकारियों को अपने-अपने जिलों के भ्रमण का रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक में निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं सिद्धार्थ सान्याल ने भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

 

इसी बीच जीवीआई के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी जगन्नाथ मिर्धा के निधन पर शोकसभा आयोजन कर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. इस दौरान शशि प्रकाश झा, सिद्धार्थ सान्याल सहित स्वास्थ्य निदेशालय, जीवीआई, NHM और स्वास्थ्य विभाग की अन्य इकाइयों के अधिकारी और कर्मचारियों ने दिवंगत मिर्धा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही