Search

 
 
 

ईडी ने स्टेट बैंक के पूर्व मैनेजर की 97.92 लाख की संपत्ति जब्त की

प्रवर्तन निदेशालय ने 5.40 करोड़ के बैंक घोटाले में तत्कालीन मैनेजर मनोज कुमार की 97.92 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है. ईडी ने इस स्टेट बैंक के मैनेजर के खिलाफ मनी लांड्रिंग के इस मामले की जांच सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की थी.
 

Ranchi : प्रवर्तन निदेशालय ने 5.40 करोड़ के बैंक घोटाले में तत्कालीन मैनेजर मनोज कुमार की 97.92 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है. ईडी ने इस स्टेट बैंक के मैनेजर के खिलाफ मनी लांड्रिंग के इस मामले की जांच सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की थी.

 

सीबीआई धनबाद ने स्टेट बैंक के तत्कालीन मैनेजर मनोज कुमार के खिलाफ बैंक जालसाजी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी. सीबीआई के अलावा इस मैनेजर के खिलाफ शिकारी पाड़ा थाने में भी एक प्राथमिकी दर्ज थी. ईडी ने मामले की जांच में पाया कि इस बैंक मैनेजर ने विभिन्न स्थानों पर अपने पदस्थापन के दौरान पद का दुरूपयोग करते हुए बैंक जालसाजी को अंजाम दिया था.

 

जांच में पाया गया कि बैंक मैनेजर ने साबिहगंज, बरहेट, फुलबांगा सहित अन्य स्थानों पर पदस्थापन के दौरान मृत ग्राहकों के आकाउंट, किसान क्रेडिट कार्ड में जालसाजी एनजीओ और शेल कंपनियों के खाते में पैसा ट्रांसफ़र कर लिया था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही