Search

धनबादः त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर

डीसी ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि हर स्तर पर सतर्कता और तत्परता बनाए रखना आवश्यक है. सभी पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनें यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
 
Dhanbad : आगामी त्योहारों के मद्देनजर धनबाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. ईद, सरहुल, चैती दुर्गा पूजा व रामनवमी शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शहर के न्यू टाउन हॉल में गुरुवार को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया.

लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति, तैयारियों व संभावित चुनौतियों को विस्तार से रखा. खासतौर पर भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली एवं पेयजल आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था और अफवाहों पर नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की गई.

डीसी ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि हर स्तर पर सतर्कता और तत्परता बनाए रखना आवश्यक है. सभी पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनें यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

रामनवमी जुलूस को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी करते हुए डीसी ने कहा कि निर्धारित मार्ग और समय का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें. किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नियमों के उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी. जिले के संवेदनशील व अति संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सीसीटीवी निगरानी, लगातार गश्ती और विशेष चौकसी बरती जाएगी. सोशल मीडिया पर अफवाहों पर नजर रखने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही