Search

 
 
 

धनबादः गया पुल के पास अंडरपास का निर्माण तेज, ट्रैफिक जाम से जल्द मिलेगी राहत

गया पुल (रेल लाइन) के नीचे आधुनिक अंडरपास का निर्माण तेजी से किया जा रहा है. निर्माण पूरा होने के बाद  जाम की समस्या काफी हद तक दूर हो सकेगी. यह परियोजना राज्य और केंद्र सरकार की संयुक्त पहल का हिस्सा है.
 

Dhanbad : धनबाद शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है. गया पुल (रेल लाइन) के नीचे आधुनिक अंडरपास का निर्माण तेजी से किया जा रहा है. निर्माण पूरा होने के बाद  जाम की समस्या काफी हद तक दूर हो सकेगी. यह परियोजना राज्य और केंद्र सरकार की संयुक्त पहल का हिस्सा है और इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है.


अंडरपास का निर्माण युद्धस्तर पर जारी है. प्रशासनिक स्तर पर इसकी नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है. ताकि निर्धारित समय के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित हो सके. स्थानीय जनप्रतिनिधि भी समय-समय पर स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं और कार्य की प्रगति का जायजा ले रहे हैं.

 


डीसी आदित्य रंजन स्वयं इस परियोजना पर नजर बनाए हुए हैं.उन्होंने संबंधित ठेकेदार और विभागों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. तय समय के भीतर निर्माण कार्य पूरा करें. निर्माण स्थल के आसपास पेयजल पाइपलाइन, नगर निगम की लाइनें, एफसीआई गोदाम, पथ निर्माण विभाग और रेलवे की संरचनाएं मौजूद हैं. इन सभी के बीच समन्वय स्थापित कर काम को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही