Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः गिरफ्तार माओवादियों की निशानदेही पर इंसास व सेमी राइफल बरामद

एसपी ने बताया कि मृत्युंजय भुईयां की निशानदेही पर एक इंसास राइफल, 77जिंदा गोली, 3 मैग्जीन व एक पाउच बरामद किया गया है. जबकि बबलू राम की निशानदेही पर एक सेमी राइफल, सेमी राइफल की 77 जिंदा गोली, एक कारबाइन, इसकी 23 जिंदा गोली व दो चि‍तकबरा रंग का पाउच बरामद किये गये हैं.
Advertisement
Advertisement

Latehar : लातेहार पुलिस ने गिरफ्तार माओवादी जोनल कमांडर मृत्युं जय भुईयां व सक्रिय सदस्यप बबलू राम की निशानदेही पर एक इंसास राइफल व एक सेमी राइफल बरामद किया है. यह जानकारी एसपी कुमार गौरव ने गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि ये हथियार गारू थाना क्षेत्र के मिरचइया जंगल में जमीन के अंदर छिपा कर रखे गये थे.

एसपी ने बताया कि मृत्युंजय भुईयां की निशानदेही पर एक इंसास राइफल, 77जिंदा गोली, 3 मैग्जीन व एक पाउच बरामद किया गया है. जबकि बबलू राम की निशानदेही पर एक सेमी राइफल, सेमी राइफल की 77 जिंदा गोली, एक कारबाइन, इसकी 23 जिंदा गोली व दो चि‍तकबरा रंग का पाउच बरामद किये गये हैं.

ज्ञात हो कि मृत्युंजय भुईयां और बबलू राम के खिलाफ छिपादोहर थाना में कांड संख्या 11/26 के तहत मामला दर्ज है. दोनों को छिपोदहर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था. छापेमारी अभियान में छिपादोहर थाना प्रभारी मों यकीन अंसारी, गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, बारेसांढ़ थाना प्रभारी शशि कुमार, महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार, एसआई  विकाशेंदु त्रिपाठी,  सैट-1 प्रभारी श्याडमलाल कपरदार व जवान  शामिल थे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही