Search

 
 
 

गैस की कालाबाजारी की शिकायत मिली तो एजेंसीयों पर होगी कार्रवाई: लातेहार डीसी

डीसी ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि यदि इस तरह की शिकायत व अनियमितता पाई जाने पर संबंधित गैस एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
 

Latehar : लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिले की सभी गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में गैस वितरण प्रणाली को पारदर्शी, सुचारू व उपभोक्ता हितैषी बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई. डीसी ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए चेतावनी दी कि यदि इस तरह की शिकायत व अनियमितता पाई जाने पर संबंधित गैस एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 


डीसी ने सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे अपना लाइसेंस अद्यतन रखें. साथ ही एजेंसियों को अद्यतन रेट लिस्ट प्रदर्शित करने को कहा, ताकि भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो. उन्होंने ई-केवाईसी प्रक्रिया को शत-प्रतिशत पूर्ण करने पर जोर देते हुए कहा कि सभी उपभोक्ताओं का सत्यापन समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें. सभी एजेंसियां अपने उपभोक्ताओं की अद्यतन सूची व बुकिंग नंबर को सुचारू रखें. बैठक में लातेहार एसडीओ अजय कुमार रजक, महुआडांड़ एसडीओ विपिन कुमार दुबे, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम व गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही