Search

 
 
 

लातेहार : साक्षी गैस सर्विस का कार्यालय सील, उपायुक्‍त के निर्देश पर कार्रवाई

गुरूवार को शहर के बाइपास चौक में अवस्थित साक्षी गैस सर्विस (भारत गैस) एजेंसी के कार्यालय में उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता के निर्देश के बाद सील कर दिया गया है
 

Latehar : गुरूवार को शहर के बाइपास चौक में अवस्थित साक्षी गैस सर्विस (भारत गैस) एजेंसी के कार्यालय में उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता के निर्देश के बाद सील कर दिया गया है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम ने बताया कि उपायुक्‍त ने जिले रसोई गैस की कालाबाजारी रोकने और लोगों को समय पर गैस उपलब्‍ध कराने को लेकर जिले के गैस एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी. 

 

उन्‍होंने बताया कि उक्‍त गैस एजेंसी से अपने उपभोक्‍ताओं की अद्यतन जानकारी मांगी गयी थी. इसके अलावा उज्‍जवला गैस के उपभोक्‍ता की सूची व संख्‍या की मांग की गयी थी. लेकिन एजेंसी के द्वारा कोई जानकारी समय पर नहीं दी गयी. इसके बाद उपायुक्‍त के निर्देश पर गैस एजेंसी के कार्यालय को सील कर दिया गया. 

 

डीएसओ श्रवण राम ने आगे बताया कि जिले में रसोई गैस की कालाबाजारी किसी भी प्रकार बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्‍होंने बताया कि जिले में कॉर्मशियल गैस कनेक्‍शनों की भी जांच की जायेगी. कहा कि होटलों में घरेलू गैस सिलिंडर इस्‍तेमाल करने की सूचना भी मिल रही है. ऐसे होटल व अन्‍य व्‍यवसायिक परिसरों की जांच की जायेगी, जहां रसोई गैस का इस्‍तेमाल किया जाता है

 

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही