Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खाड़ी युद्ध जारी पर टारगेट शिफ्ट!  तेल-गैस के ठिकाने निशाने पर, बरस रही है मिसाइलें

ट्रंप ने कहा कि इजरायल साउथ पार्स फील्ड पर अब हमले नहीं करेगा. बदकिस्मती यह कि ईरान को साउथ पार्स हमले से जुड़ी कोई भी सही जानकारी नहीं मिली थी. ईरान ने गलत किया कि कतर की एलएनजी गैस फैसिलिटी के एक हिस्से पर हमला कर दिया. फिर दोहराया कि इजरायल  इस कीमती साउथ पार्स फील्ड पर और हमला नहीं करेगा.
Advertisement
Advertisement
  • ट्रंप ने कहा कि इजरायल साउथ पार्स फील्ड पर अब हमले नहीं करेगा
  • ईरान ने कतर की मुख्य गैस फैसिलिटी पर मिसाइस से हमला किया
  • इजरायल द्वारा साउथ पार्स गैस फील्ड पर किये गये हमले के बारे में नहीं पता था.  

 Washington :  अमेरिका-ईरान-इजरायल का युद्ध तेल-गैस युद्ध की दिशा में जाता दिख रहा है. आज गुरुवार को ऑयल और गैस फील्ड पर दोनों ओर से भीषण हमले किये जाने की खबरें सुर्खियां बन रही हैं.  इस कारण पूरी दुनिया में हडकंप मच गया है. इजरायल द्वारा  ईरान के सबसे बड़े पार्स गैस फील्ड  पर किये गये  हमले के बाद परिस्थितियां भयावह हो गयी है,

 

बता दें कि साउथ पार्स दुनिया की सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस फील्ड माना जाता है. इस हमले से ईरान आग बबूला हो गया. जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान ने कतर की मुख्य गैस फैसिलिटी पर मिसाइस से हमला किया है. वहां आग लग गयी. आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है.

 

ईरान के इस हमले में कतर को भारी नुकसान झेलना पडा है. जान लें कि कतर के कुल एलएनजी निर्यात का 80 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा एशिया में जाता है. हमले के विरोध में कतर के ईरानी दूतावास के दो सैन्य अधिकारियों को देश छोड़ने का आदेश दिया है.

 

कतर के गैस फैसिलिटी पर हुए हमले के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेताते हुए कहा, अगर ईरान कतर पर फिर से हमला करता है, तो अमेरिका साउथ पार्स गैस फील्ड को पूरी तरह तबाह कर देगा. 

 

उन्होंने कहा, 'मैं इतना बड़ा विनाश नहीं चाहता क्योंकि इसका ईरान के भविष्य पर लंबा असर पड़ेगा, लेकिन अगर कतर के LNG ठिकानों पर फिर हमला हुआ तो मैं पीछे नहीं हटूंगा.  हालांकि ट्रंप ने  कहा है कि उन्हें इजरायल द्वारा साउथ पार्स गैस फील्ड पर किये गये हमले के बारे में नहीं पता था.  

 

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट किया, मिडिल ईस्ट में हुए हमले से गुस्साये इजरायल ने ईरान में दक्षिण पार्स गैस फील्ड  पर हमला किया है. उसका एक छोटा सा हिस्स प्रभावित हुआ है. कहा कि हमें इस हमले के बारे में कुछ जानकारी नहीं थी. ट्रंप ने कहा कि कतर इसमें कहीं से भी शामिल नहीं था.

 

इस क्रम में ट्रंप ने कहा कि इजरायल साउथ पार्स फील्ड पर अब हमले नहीं करेगा. बदकिस्मती यह कि ईरान को साउथ पार्स हमले से जुड़ी कोई भी सही जानकारी नहीं मिली थी. ईरान ने गलत किया कि कतर की एलएनजी गैस फैसिलिटी के एक हिस्से पर हमला कर दिया. फिर दोहराया कि इजरायल  इस कीमती साउथ पार्स फील्ड पर और हमला नहीं करेगा.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही