Search

 
 
 

LNG सुविधाओं पर हमलों से गुस्साए कतर ने ईरानी दूतावास के अधिकारियों को देश छोड़ने का आदेश दिया

हमलों से गुस्साए कतर के विदेश मंत्रालय द्वारा ईरानी दूतावास के सैन्य और सुरक्षा अधिकारी को पर्सोना नॉन ग्राटा घोषित कर दिया है. खबर है कि कतर ने इन अधिकारी को 24 घंटे के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया है.
 

 Doha :   मिडिल ईस्ट में जंग की आग फैलती जा रही है. बुझने का नाम ही नहीं ले रही है. ईरान ने कतर में कई LNG बेस( लिक्विफाइड नेचुरल गैस) पर हमले किये हैं.  QatarEnergy ने यह जानकारी दी है.

 

 

 

 QatarEnergy ने बताया किआज 19 मार्च को लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) सुविधाओं पर मिसाइल हमले किये गये हैं. इस कारण भीषण आग लगी. भारी नुकसान हुआ है. इससे पहले कल 18 मार्च को रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी पर हुए हमला हुआ था. 

 

इस हमले में  पर्ल GTL (गैस-टू-लिक्विड्स) सुविधा को भारी नुकसान हुआ था. आपातकालीन टीमें  हालात को काबू में करने के लिए तैनात  की गयी है.

 

हमलों से गुस्साए कतर के विदेश मंत्रालय द्वारा ईरानी दूतावास के सैन्य और सुरक्षा अधिकारी को पर्सोना नॉन ग्राटा घोषित कर दिया है. खबर है कि कतर ने इन अधिकारी को 24 घंटे के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया है.

 

इधर हमलों से परेशान  सऊदी के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान ने बयान जारी कर कहा कि अगर ईरान यह सोचता है कि खाड़ी देश जवाब देने में सक्षम नहीं हैं, तो वह सबसे बड़ी भूल कर रहा है. प्रिंस फैसल ने कहा कि ईरान पर हमारा भरोसा पूरी तरह टूट चुका है  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही