Washington : अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध के बीच Director of National Intelligence तुलसी गबार्ड ने कहा है कि पाकिस्तान अमेरिका के लिए सबसे बड़े परमाणु खतरों में शामिल है. यह भी कहा कि ईरान, चीन, रूस और उत्तर कोरिया अमेरिका को खतरे में डाल सकते हैं.
तुलसी गबार्ड ने आज बुधवार को अपनी ब्रीफिंग में यह बात कही. उन्होंने आरोप लगाया कि रूस, चीन, उत्तर कोरिया, ईरान सहित पाकिस्तान लगातार ऐसी मिसाइल तकनीक डेवलप कर रहे हैं, जो परमाणु और पारंपरिक दोनों तरह के हथियार ले जाने में सक्षम हों.
इंटेलिजेंस चीफ के अनुसार ईरान, चीन, रूस, उत्तर कोरिया और पाकिस्तान पारंपरिक प्रणालियों सहित उच्च तकनीक वाले मिसाइल सिस्टम को डेपलप करने का काम कर रहे हैं. तुलसी गबार्ड के अनुसार अमेरिका का होमलैंड अब इन देशों की मारक क्षमता के दायरे में आ गया.
प्रेस ब्रीफिंग के दौरान तुलसी ने उत्तर कोरिया को लेकर गंभीर चिंता जताई. कहा कि उत्तर कोरिया रूस और चीन के साथ अपनी साझेदारी को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत बना रहा है.
अमेरिकी खुफिया विभाग की लगातार इन देशों के बीच बढ़ते सैन्य और तकनीकी सहयोग पर नजर है. ईरान को लेकर तुलसी गबार्ड ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए दावा किया कि अमेरिका ने पिछले साल जून 2025 में ईरान के परमाणु संवर्धन कार्यक्रम को पूरी तरह बर्बाद कर दिया था.
कहा कि उस कार्रवाई के बाद से अब तक अमेरिका को कोई संकेत नहीं मिला है कि ईरान अपनी संवर्धन क्षमताओं को फिर से खड़ा करने की कोशिश कर रहा है. उसका परमाणु कार्यक्रम अभी ठप है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment