Search

 
 
 

सुरक्षा में सेंध, वाशिंगटन के आर्मी बेस के ऊपर मंडराये ड्रोन, मार्को रुबियो-पीट हेगसेथ थे वहां मौजूद,  हड़कंप

वॉशिंगटन स्थित आर्मी बेस पोर्ट मैकनेयर के ऊपर गुरुवार को ड्रोन मंडराने की खबर सुर्खियों में है.पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच हुई इस घटना ने अमेरिका के होश उड़ा दिये हैं.अमेरिकी सेना हाईअलर्ट पर है.
 
  • मार्को रुबियो और पीट हेगसेथ के आवास इसी आर्मी बेस में स्थित हैं.
  • आर्मी बेस पर ड्रोन देखे जाने के बाद व्हाइट हाउस में उच्च स्तरीय बैठक
  • सभी आर्मी बेसों की सुरक्षा बढ़ाकर एफपीकॉन चार्ली अलर्ट

Washington : वॉशिंगटन स्थित आर्मी बेस फोर्ट लेस्ली जे. मैकनेयर के ऊपर गुरुवार रात कई रहस्यमयी ड्रोन मंडराने की खबर सुर्खियों में है.पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच हुई इस घटना ने अमेरिका के होश उड़ा दिये हैं.अमेरिकी सेना हाईअलर्ट पर है.

 

खबर है कि यह ड्रोन जिस आर्मी बेस के उपर उड़  रहा था, उस बेस पर उस समय ट्रंप प्रशासन के दो अहम चेहरे वहां मौजूद थे. वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ वहां थे.   दरअसल मार्को रुबियो और पीट हेगसेथ के आवास इसी आर्मी बेस में स्थित हैं.

 

संदिग्ध ड्रोन देखे जाने की घटना के बाद अमेरिकी अधिकारियों ने दोनों को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट किये जाने पर विचार विमर्श किया. इतना ही नहीं, पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने इस संबंध में सुरक्षा कारणों से किसी भी तरह की जानकारी देने से मना कर दिया  

 

उन्होंने इस तरह की गतिविधियों की रिपोर्टिंग को गैर जिम्मेदाराना करार दिया. वॉशिंगटन पोस्ट के अनुसार आर्मी बेस पर ड्रोन देखे जाने के बाद व्हाइट हाउस में उच्च स्तरीय बैठक हुई. बैठक के बाद अमेरिकी सेना के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया.

 

बताया गया है कि ईरान की ओर से संभावित जवाबी कार्रवाई की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. इतना ही  नहीं, अमेरिका ने अपने सभी आर्मी बेसों की सुरक्षा बढ़ाकर एफपीकॉन चार्ली अलर्ट  कर दिया है.

 

यह अलर्ट आतंकी हमले की आशंका पर लागू किया जाता है. खबर है कि दुनिया भर में मौजूद अमेरिकी कूटनीतिक मिशनों के लिए भी वैश्विक सुरक्षा अलर्ट जारी हो गया है.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही