Search

नेतरहाट में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, बुजुर्ग को मैला पिलाने का आरोप

Ranchi: पर्यटन और अपने दिलकश आबोहवा के लिए मशहूर नेतरहाट इन दिनों मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना के लिए सुर्खियों में है. घटना पिछले मंगलवार की है. नेतरहाट थाना क्षेत्र में एक गांव है दौना. इस दौना गांव में एक बुजुर्ग को कथित रूप से मैला पिलाने का एक मामला प्रकाश में आया है.
 
पीड़ि‍त बुजुर्ग के पुत्र ब्रजेश मुंडा ने गांव के ही धनेश्‍वर मुंडा, छतना मुंडा, कृष्‍णा मुंडा व अन्‍य लोगों पर यह आरोप लगाया है. उसने कहा कि जब वे बुधवार को इसकी शिकायत लेकर नेतरहाट थाना गये तो वहां उन्‍हें अनसुना कर दिया गया और समझा बुझा कर वापस भेज दिया गया. घटना के बारे में उसने बताया कि पिछले दिनों गांव में एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी. उक्‍त लोगों का आरोप है कि मेरे पिता ने उस महिला को डायन- भूत कर  मार दिया है. इसी को लेकर उक्‍त तीनो एवं गांव के अन्‍य 15 लोगों ने गांव में एक पंचायत बुलायी थी और उसके पिता को उस महिला की मौत का जिम्‍मेवार बता कर उन्‍हें मैला पिलाया. 

उसने बताया कि उक्‍त लोगों ने उसकी मां के साथ भी ऐसा करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मां के विरोध के कारण वे सफल नहीं हो सके. बैठक में जब एक अन्‍य महिला ने इसका विरोध किया तो उसे बैठक से भगा दिया गया.  हालांकि नेतरहाट थाना पुलिस ने ऐसी किसी घटना से इंकार किया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही