Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरकारी गोदाम में 3694 क्विंटल चावल सड़ा, 60 क्विंटल चीनी पानी में बहा

Ranchi: झारखंड के तीन जिलों के सरकारी गोदाम में रखा गया 3694.59 क्विंटल चावल खराब हो गया. 60 क्विंटल चीनी बारिश में बह गया. इसके अलावा गेंहू, नमक, दाल और चीनी भी इंसानों के इस्तेमाल के लायक नहीं रहा. महालेखाकार ने राज्य के तीन जिलों के सरकारी गोदाम के संयुक्त निरीक्षण के दौरान खराब हो चुके खाद्यान्नों का उल्लेख किया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड के तीन जिलों के सरकारी गोदाम में रखा गया 3694.59 क्विंटल चावल खराब हो गया. 60 क्विंटल चीनी बारिश में बह गया. इसके अलावा गेंहू, नमक, दाल और चीनी भी इंसानों के इस्तेमाल के लायक नहीं रहा. महालेखाकार ने राज्य के तीन जिलों के सरकारी गोदाम के संयुक्त निरीक्षण के दौरान खराब हो चुके खाद्यान्नों का उल्लेख किया है.


महालेखाकार ने राज्य के सरकारी लोक उपक्रमों की जांच के दौरान पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा और चतरा स्थित सरकारी गोदामों का संयुक्त निरीक्षण किया. इसमें 3694.59 क्विंटल चावल, 395.50 क्विंटल दाल, 50 क्विंटल गेंहू, 10 क्विंटल चना, 276.5 क्विंटल चीनी और 550 क्विंटल नकम खराब पाया. इसमें से कोई भी चीज इंसानों के इस्तेमाल के लायक नहीं पाया गया.


ऑडिट के दौरान पूर्वी सिंहभूम जिले के 215.5 क्विंटल दाल और बहरागोड़ा गोदाम में 180 क्विंटल दाल इंसानों के इस्तेमाल के लायक नहीं पाया गया. दाल की खरीद 2018 में की गयी थी. जिले के करंडीह स्थित गोदाम में 1150 क्विंटल चावल, 50 क्विंटल गेंहू और 250 क्विंटल चीनी इंसानों के इस्तेमाल के लायक नहीं पाया गया. संबंधित सामग्रियां वर्ष 2017 से गोदाम में पड़ी हुई हैं.


ऑडिट टीम ने जांच के दौरान उपायुक्त कार्यालय से संबंधित रिकॉर्ड की जांच के दौरान भी खाद्य सामग्रियों के खराब होने से संबंधित रिपोर्ट पायी गयी. रिकॉर्ड के अनुसार, वर्ष 2018-22 के बीच करंडीह गोदाम में 150 क्विंटल नमक, घाटशीला में 100 क्विंटल और धालभूमगढ़ गोदाम में 300 क्विंटस नमक खराब होने की सूचना दर्ज थी. अक्टूबर 2023 में संयुक्त निरीक्षण के दौरान ऑडिट की टीम ने इन सामग्रियों को देखा.


गोदाम के असिसटेंट जेनरल मैनेजर द्वारा 350 क्विंटल चावल और 30 क्विंटल गेंहू खराब होने की सूचना उपायुक्त को दी गयी थी. साथ ही बारिश में 60 क्विंटल चीनी बह जाने की सूचना दी गयी थी. जून 2023 में आयी तूफान से करंडीह गोदाम की छत उड़ गयी थी. इससे 60 क्विंटल चीनी पानी में बह गया था. इसके अलावा अक्टूबर 2023 में बहरागोड़ा गोदाम के निरीक्षण के दौरान मिलरों से 12 दिन पहले मिले चावल में घुन पाया गया.


गढ़वा में निरीक्षण के दौरान भारत सरकार द्वारा पोषण कार्यक्रम के तहत दिया गया 2544.59 क्विंटल चावल पड़ा हुआ पाया गया. चतरा में निरीक्षण के दौरान 26.5 क्विंटल चीनी और 10 क्विंटल चना खराब पाया गया. चीनी और चना इंसानों के इस्तेमाल के लायक नहीं पाया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही