Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव: मतगणना 20 को, तैयारी पूरी

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव में कुल 23 पदों के लिए मतगणना कल यानी 20 मार्च से शुरू होगी. मतगणना को लेकर गुरुवार को मुख्य चुनाव अधिकारी जस्टिस अंबुज नाथ स्टेट बार काउंसिल ऑफिस, डोरंडा पहुंचे और मतगणना की तैयारी का जायजा लिया. जस्टिस अंबुज नाथ ने बताया कि कल से शुरू होने वाली मतगणना के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है.
Advertisement
Advertisement
  • सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी मतगणना
  • मतगणना की होगी लाइव टेलीकास्ट
  • मतगणना 20 दिन से अधिक समय तक चलने की उम्मीद
  • झारखंड विधानसभा के 13 कर्मियों की टीम मतगणना कार्य में लेगी हिस्सा

Ranchi : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव में कुल 23 पदों के लिए मतगणना कल यानी 20 मार्च से शुरू होगी. मतगणना को लेकर गुरुवार को मुख्य चुनाव अधिकारी जस्टिस अंबुज नाथ स्टेट बार काउंसिल ऑफिस, डोरंडा पहुंचे और मतगणना की तैयारी का जायजा लिया. जस्टिस अंबुज नाथ ने बताया कि कल से शुरू होने वाली मतगणना के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है. 

 

सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतगणना चलेगी. मतगणना के लिए पिजन होल बनाया गया है जिसमें प्रत्याशियों का क्रमांक एवं नाम अंकित है. इसी पिजन होल में मतपत्र अलग-अलग रखे जाएंगे. झारखंड स्टेट बार काउंसिल के डोरंडा कार्यालय में मतगणना होगी. मतगणना का कार्य संपन्न करने के लिए झारखंड विधानसभा से 13 कर्मियों की टीम मतगणना कार्य में हिस्सा लेगी और मतगणना संपन्न कराएगी.

 

यहां बता दें कि करीब 70 फीसदी मतदान हुआ है. मतगणना 20 दिन से ज्यादा समय तक चलने की उम्मीद जताई जा रही है. मतगणना के दौरान कम मत प्राप्त करने वाले प्रत्याशी मतगणना दौर से बाहर हो जाएंगे, उन्हें मिले मत को द्वितीय वरीयता मत के रूप में गिना जाएगा.

 

मतगणना के दौरान किसी को मतगणना स्थल के अंदर जाने की अनुमति नहीं रहेगी. मतगणना के लाइव टेलीकास्ट के लिए कौंसिल परिसर में शामियाना लगाया गया है, जहां अधिवक्ता बैठकर मतगणना लाइव देख सकेंगे. मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. बता दें कि 12 मार्च को मतदान हुआ था.

 

झारखंड हाई कोर्ट में करीब 2165 मत, गुमला में 234 मत, बुंडू में 42 मत, लातेहार में 103,  रामगढ़ में 424, तेनूघाट में 265 चांडिल में 36,  खूंटी में 114, चक्रधरपुर में 39 मत डाले गए थे. यहां पूरे झारखंड से 75 बूथ पर मतदान संपन्न कराया गया था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही