Search

 
 
 

पलामू में पुलिस का दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल, असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश

आगामी त्योहारों को देखते हुए पलामू पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. इसी क्रम में गुरूवार को शहर के व्यस्ततम छह मुहान चौक पर ‘दंगा नियंत्रण’ (रायट कंट्रोल) मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया.
 

Palamu : आगामी त्योहारों को देखते हुए पलामू पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. इसी क्रम में गुरूवार को शहर के व्यस्ततम छह मुहान चौक पर ‘दंगा नियंत्रण’ (रायट कंट्रोल) मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया. इस अभ्यास के माध्यम से पुलिस बल ने भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की अपनी तैयारियों का जीवंत प्रदर्शन किया.

 

मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना और आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव स्थापित करना था. इस दौरान पुलिस टीम ने आंसू गैस के गोले छोड़ने, उपद्रवियों को खदेड़ने और आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करने की रणनीतियों का अभ्यास किया.

 

सदर एसडीपीओ राजीव रंजन ने बताया कि एसपी के आदेशानुसार इस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस तरह के अभ्यास से पुलिस बल की तत्परता और समन्वय क्षमता मजबूत होती है. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही त्योहारों के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार और सतर्क है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही