Search

 
 
 

एक्शन, ट्विस्ट और दमदार परफॉर्मेंस : Dhurandhar 2  एक्स पर नंबर 1, आदित्य धर की वाहवाही

रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म हो चुका है. फिल्म का पेड प्रीमियर शुरू होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.
 

Lagatar desk : रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म हो चुका है. फिल्म का पेड प्रीमियर शुरू होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने आते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है.

 

फिल्म की कहानी को लेकर पहले से ही दर्शकों के मन में कई सवाल थे जैसे ‘बड़े साहब’ कौन हैं, यालीना और हमजा की लव स्टोरी का अंत क्या होता है, और जसकीरत सिंह रंगी की पूरी कहानी क्या है. अब फिल्म रिलीज के साथ इन सभी सवालों के जवाब मिल चुके हैं, जिससे दर्शकों का एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है.

 

 

सोशल मीडिया पर छाई ‘धुरंधर 2’


पेड प्रीमियर के दौरान ही फिल्म सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर ट्रेंड करने लगी और लगातार नंबर 1 पर बनी हुई है. फिल्म देखने वाले दर्शक इसकी कहानी, किरदारों और दमदार एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

 

रणवीर सिंह के किरदार को दो अलग-अलग फेज में दिखाया गया है-जसकीरत सिंह रंगी, जो सिस्टम का शिकार होकर अपराध की दुनिया में कदम रखता है, और फिर देशभक्ति के रास्ते पर आगे बढ़ता है. इस ट्रांसफॉर्मेशन को दर्शकों ने काफी सराहा है.

 

 

शब्दों में बयां नहीं हो सकती कहानी


फिल्म को लेकर कई यूजर्स ने बेहद पॉजिटिव रिव्यू दिए हैं. एक यूजर ने लिखा, सुबह के 4 बजे हैं और मैंने अभी ‘धुरंधर 2’ देखी है. यह एक ऐसा अनुभव है जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है 10/10.दर्शकों का कहना है कि फिल्म डिटेल्स से भरपूर है और इसकी कहानी में कई लेयर्स हैं, जो इसे खास बनाती हैं.

 

 

आदित्य धर की भी हो रही तारीफ

फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर को भी खूब सराहा जा रहा है. ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के बाद उन्होंने एक बार फिर अपने निर्देशन से दर्शकों को प्रभावित किया है.सोशल मीडिया पर कई लोगों का मानना है कि आदित्य धर ने एक नया और दमदार सिनेमाई स्टाइल पेश किया है, जो आने वाले समय में बॉलीवुड के लिए एक नया बेंचमार्क साबित हो सकता है.

 

‘उरी’ से जुड़ा कनेक्शन

दिलचस्प बात यह है कि जसकीरत सिंह रंगी का जिक्र ‘उरी’ में भी किया गया था, और अब ‘धुरंधर’ सीरीज में उसी किरदार की कहानी को विस्तार दिया गया है. इस कनेक्शन ने भी दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ाई है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही