Search

 
 
 

WEATHER ALERT : झारखंड में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात दर्ज किया गया है.
 

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात दर्ज किया गया है. बोकारो जिले के नवाडीह में सबसे अधिक 43.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि धनबाद में ओलावृष्टि देखी गई.

 


मौसम विभाग ने 19 मार्च के लिए राज्य के सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा और गिरिडीह में ओलावृष्टि, तेज गर्जन, वज्रपात और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.

 

वहीं गढ़वा, चतरा, पलामू, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, गरज और बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है.

 

मौसम विभाग के अनुसार, 20 मार्च को स्थिति और गंभीर हो सकती है. साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, रांची, लोहरदगा, गुमला और खूंटी में हवा की रफ्तार 60 से 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इन इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है.

 

 

मौसम विभाग के अनुसार, 21 मार्च तक राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश और तेज हवा का असर बना रहेगा. इसके बाद 22 मार्च से मौसम साफ होने की संभावना जताई गई है.तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान लातेहार में 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

 

अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.राजधानी रांची में 21 मार्च तक आंशिक बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. 22 मार्च से मौसम साफ और शुष्क रहने की उम्मीद है.

 

जिलों के तापमान कुछ इस प्रकार रहे 

जिला अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
रांची 34.2 20.4
जमशेदपुर  36.6 23.2
डाल्टनगंज 37.8 21.3
बोकारो 33.1 19.2
चाईबासा 35.4 22.6
खूंटी 31.8 21.0
लोहरदगा 33.9 19.3
लातेहार 28.2 17.6
सरायकेला 36.2 21.9
पाकुड़ 32.5 19.4



 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही