Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भाजपा ने परिवहन विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, IAS राजीव रंजन पर निशाना

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने झारखंड के परिवहन विभाग में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. गुरुवार को पार्टी कार्यालय में हुए प्रेस वार्ता में उन्होंने राज्य की ब्यूरोक्रेसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव रंजन पर पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने झारखंड के परिवहन विभाग में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. गुरुवार को पार्टी कार्यालय में हुए प्रेस वार्ता में उन्होंने राज्य की ब्यूरोक्रेसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजीव रंजन पर पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया.

 

अजय शाह ने कहा कि अधिकारियों का काम अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना होना चाहिए, लेकिन राज्य में इसके उलट व्यवस्था चल रही है. उन्होंने कहा कि पहले भी कुछ अधिकारियों पर आरोप लगे, लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई.

 

 

उन्होंने आरोप लगाया कि राजीव रंजन से जुड़ा एक पुराना मामला भी सामने आ चुका है, जिसमें फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की बात कही गई थी. इसके बावजूद उन्हें परिवहन विभाग में जिम्मेदारी दी गई.

 

अजय शाह ने कहा कि 10 मार्च को एक गोपनीय आदेश जारी कर रोड सेफ्टी से जुड़ी सभी शक्तियां परिवहन आयुक्त से लेकर विभागीय सचिव के पास कर ली गईं. उन्होंने दावा किया कि इस आदेश की जानकारी उच्च स्तर पर नहीं दी गई और 24 घंटे के भीतर 11 मार्च को इसे वापस ले लिया गया.

 

भाजपा ने आशंका जताई है कि इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण टेंडरों को प्रभावित किया गया. इनमें जमशेदपुर में बनने वाले ड्राइवर ट्रेनिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट और सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉलेशन से जुड़े बड़े टेंडर शामिल हैं.

 

भाजपा ने मांग की है कि 10 से 11 मार्च के बीच विभाग में हुई फाइलों की मंजूरी और निर्णयों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए. साथ ही संबंधित अधिकारी पर नियमों के उल्लंघन के लिए कार्रवाई की जाए. अजय शाह ने कहा कि यदि इस मामले की जांच नहीं होती है तो यह साफ होगा कि सरकार भ्रष्टाचार के मामलों पर गंभीर नहीं है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही