Search

 
 
 

प्राथमिक शिक्षकों के लिए खुशखबरी: ट्रांसफर पोर्टल खुलेगा, गृह जिले में पोस्टिंग का मिलेगा मौका

Ranchi: झारखंड के प्राथमिक शिक्षकों के लिए एक बार फिर राहत भरी खबर सामने आ रही है. शिक्षा विभाग जल्द ही तबादले (ट्रांसफर) के लिए पोर्टल दोबारा खोलने जा रहा है, जिसके माध्यम से शिक्षक अपने मनचाहे स्थान पर स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकेंगे.  राज्य में करीब 35 हजार प्राथमिक विद्लाय हैं,
 
  • राज्य में करीब 35 हजार प्राथमिक विद्यालय हैं
  • 48 हजार के करीब सरकारी शिक्षक दे रहे हैं सेवा  
  • 50 वर्ष से ऊपर की महिला शिक्षिकाओं को मिलेगी प्राथमिकता

Ranchi: झारखंड के प्राथमिक शिक्षकों के लिए एक बार फिर राहत भरी खबर सामने आ रही है. शिक्षा विभाग जल्द ही तबादले (ट्रांसफर) के लिए पोर्टल दोबारा खोलने जा रहा है, जिसके माध्यम से शिक्षक अपने मनचाहे स्थान पर स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकेंगे. राज्य में करीब 35 हजार प्राथमिक विद्यालय हैं, जिसमें 48 हजार के करीब सरकारी शिक्षक अपनी सेवा दे रहे हैं. विभाग की इस पहल से शिक्षकों को लंबे समय से लंबित स्थानांतरण की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.

 

 

जानकारी के अनुसार, इस पोर्टल के जरिए शिक्षकों को अपने गृह जिला या पारिवारिक परिस्थितियों के अनुरूप स्थान पर पदस्थापन का अवसर मिलेगा. इसके लिए शिक्षकों को विभाग द्वारा तैयार किए गए ऑनलाइन ट्रांसफर पोर्टल पर आवेदन करना अनिवार्य होगा.


विभाग ने ट्रांसफर के लिए कुछ निर्धारित मानदंड (क्राइटेरिया) तय किए हैं. इसके तहत असाध्य रोग से पीड़ित शिक्षक, पति-पत्नी दोनों के सरकारी सेवा में होने की स्थिति, 50 वर्ष से अधिक आयु की महिला शिक्षिकाएं और आपसी सहमति (म्युचुअल ट्रांसफर) के आधार पर स्थानांतरण को प्राथमिकता दी जाएगी. म्युचुअल ट्रांसफर के मामले में दोनों शिक्षकों का विषय और पद समान होना आवश्यक होगा. विभाग की योजना है कि अप्रैल माह में पोर्टल खोल दिया जाए और उसी के माध्यम से पारदर्शी तरीके से तबादला प्रक्रिया पूरी की जाए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही