Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हाईकोर्ट ने बोकारो SP से पूछा, लापता युवती के मामले को क्यों ना CBI को सौंप दिया जाए?

Ranchi: 18 वर्षीय युवती के गुमशुदगी से जुड़े मामले में हाईकोर्ट ने गुरुवार को सख्त रवैया अपनाया है. हाईकोर्ट ने मामले में बोकारो एसपी की अनुसंधान में लापरवाही पर उनसे पूछा है कि क्यों नहीं इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया जाए. कोर्ट ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई के लिए दोबारा रखा है.
Advertisement
Advertisement
  • मामले में बोकारो पुलिस के अनुसंधान पर कोर्ट ने जताया असंतोष

Ranchi: 18 वर्षीय युवती के गुमशुदगी से जुड़े मामले में हाईकोर्ट ने गुरुवार को सख्त रवैया अपनाया है. हाईकोर्ट ने मामले में बोकारो एसपी की अनुसंधान में लापरवाही पर उनसे पूछा है कि क्यों नहीं इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया जाए. कोर्ट ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई के लिए दोबारा रखा है. साथ ही मामले को सीबीआई को क्यों नहीं दे दिया जाए, इसपर स्पष्टीकरण मांगा है. इससे पहले बोकारो एसपी की ओर से दायर जवाब में बताया गया है कि एक संदिग्ध का नारकोटिक्स टेस्ट कराया जाएगा, ताकि लापता युवती के संबंध में जानकारी मिल सके. 

 

खंडपीठ ने कहा कि बोकारो में वर्ष 2020 में एक युवती के लापता होने से संबंधित मामला सामने आया था, मामले में प्राथमिक की दर्ज हुई थी. जब अनुसंधान शुरू हुई तो वर्ष 2021 में पता चला कि युवती का मर्डर हो गया है, ऐसे मामले देखे हुए कोर्ट इस मामले में काफी गंभीर है.  

 

हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की. पिछले सुनवाई में खंडपीठ ने मामले में बोकारो एसपी को तलब किया था. बोकारो एसपी कोर्ट के समक्ष वर्चुअल रूप से उपस्थित हुए थे. कोर्ट ने उनसे पूछा था कि युवती 7 माह से अधिक समय से बोकारो से गायब है, उसकी बरामदगी के बारे में क्या-क्या कदम उठाए गए हैं. युवती कब तक बरामद कर ली जाएगी. 


बोकारो एसपी ने कोर्ट को बताया कि बोकारो और आसपास के तीन-चार जगह पर युवती की बरामदगी को लेकर छापेमारी की गई है. एक संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ा है, उसका नार्को टेस्ट कराने का प्रयास किया जा रहा है. बता दें कि मामले में लड़की की मां की ओर से हेवियस कॉपर्स दायर की गई है. आज सुनवाई के दौरान प्रार्थी के अधिवक्ता विनसेंट रोहित मार्की ने कोर्ट को बताया कि युवती 31 जुलाई 2025 से लापता है. 


मामले को लेकर बोकारो के पिंडराजोड़ा थाना में कांड संख्या 147 /2025 दर्ज किया गया था. युवती के परिजन को 11 दिसंबर 2025 को मोबाइल पर एक कॉल आया था, जिसमें कहा गया था कि उनकी लड़की पुणे में है. इसके बाद पुलिस दल ने फोन करने वाले युवक को दबोच लिया था. थाने में पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि युवती उसके दोस्त के पास पुणे में है. पुलिस की टीम युवती के पिता के साथ उस लड़के को लेकर ट्रेन से पुणे जा रही थी, इसी दौरान वह उन्हें चकमा देकर भाग गया. पुलिस अब तक युवती को नहीं ढूंढ सकी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही