Search

NTPC परियोजना क्षेत्र से पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का घर ध्वस्त, इलाके में भारी सुरक्षा

Hazaribagh: झाऱखंड सरकार के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के घर को तोड़ दिया गया है. ये घर एनटीपीसी की चट्टी बरियातू कोल माइंस परियोजना क्षेत्र के सामने जोरदाग झुमरी टांड़ में स्थित था. इस घर को एनटीपीसी ने ध्वस्त कर दिया है. बताया जा रहा है कि यह भूमि खनन परियोजना के लिए अधिग्रहित क्षेत्र में आती है.
 
Uploaded Image

कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटा जा सके. पिछले कई दिनों से कंपनी और स्थानीय लोगों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी.

मिली जानकारी के अनुसार, एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल माइंस क्षेत्र में कोयला उत्पादन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए इस भूमि का अधिग्रहण और वहां से अवरोध हटाना आवश्यक था. घर तोड़े जाने से पूर्व कोल बेयरिंग अधिनियम के तहत 1 करोड़ 97 लाख रुपये की मुआवजा राशि कंपनी द्वारा ट्रिब्यूनल के खाते में जमा कर दी गई थी.

Uploaded Image

सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में विवाद उस समय और बढ़ गया था, जब पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पर कंपनी के कर्मचारियों के साथ अमर्यादित भाषा का उपयोग करने और वाहनों पर तीर से हमला करने का आरोप लगा था. इस घटना के बाद प्रशासन और कंपनी ने सख्त रुख अपनाया.
प्रशासन की ओर से फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही