Search

 
 
 

प्रतियोगिता में परिणाम से अधिक भागीदारी महत्वपूर्ण: कुलपति

DSPMU के प्रतिभागियों को AIU के 39वें इंटर-यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल (2025-26) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एक विशेष समारोह में सम्मानित किया गया.
 

Ranchi : DSPMU के प्रतिभागियों को AIU के 39वें इंटर-यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल (2025-26) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एक विशेष समारोह में सम्मानित किया गया. इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) राजीव मनोहर ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना और टीम भावना के साथ आगे बढ़ना है.

Uploaded Image

प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के मंच विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामूहिकता को मजबूत करते हैं. विश्वविद्यालय ने इस महोत्सव में कुल 11 कार्यक्रमों में भाग लेते हुए संगीत, ललित कला और रंगमंच के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं.

 

प्रतियोगिता में DSPMU के प्रतिभागियों ने समूह गान (भारतीय) और रंगोली में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि सांस्कृतिक शोभायात्रा (पूल A) में दूसरा रनर-अप रहे. समूह गान (पश्चिमी), लोक वाद्यवृंद (फोक ऑर्केस्ट्रा) और मृदा शिल्प (क्ले मॉडलिंग) में तीसरा स्थान हासिल किया गया. इसके अलावा मूक अभिनय (माइम) और शास्त्रीय एकल गायन में चौथा स्थान प्राप्त हुआ, जबकि एकांकी नाटक (वन एक्ट प्ले) का परिणाम प्रतीक्षित है.

 

इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू डॉ. सर्वोत्तम कुमार, कुलसचिव डॉ. धनंजय द्विवेदी और विज्ञान संकाय की डीन डॉ. नमिता सिंह भी उपस्थित रहीं. सभी अतिथियों ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है. विश्वविद्यालय की टीम का नेतृत्व एवं समन्वय डॉ. राहुल देव साह और सुरभि कच्छप ने किया, जिनका मार्गदर्शन टीम की सफलता में महत्वपूर्ण रहा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही