Search

 
 
 

सेंट जेवियर्स कॉलेज में रैप्सोडी–मेराकी द म्यूज ऑफ स्प्रिंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन

सेंट जेवियर्स कॉलेज के बीएड विभाग के अंग्रेजी भाषा क्लब द्वारा “रैप्सोडी - मेराकी: द म्यूज ऑफ स्प्रिंग” शीर्षक से सृजनात्मकता और अभिव्यक्ति को समर्पित दो दिवसीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया.
 

Ranchi : सेंट जेवियर्स कॉलेज के बीएड विभाग के अंग्रेजी भाषा क्लब द्वारा “रैप्सोडी - मेराकी: द म्यूज ऑफ स्प्रिंग” शीर्षक से सृजनात्मकता और अभिव्यक्ति को समर्पित दो दिवसीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया.

 

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. फा. रॉबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे के मार्गदर्शन, विभागाध्यक्ष डॉ. फा. फ्लोरेंस पुर्ती, एसजे के संरक्षण तथा क्लब की सचिव प्रो. शिल्पा किंडो के नेतृत्व में किया गया. इस अवसर पर उप-प्राचार्य डॉ. फा. अजय अरुण मिंज, एसजे मुख्य अतिथि तथा अंग्रेज़ी भाषा एवं साहित्य विभाग की प्रो. सीमा खलखो विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं.

 

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना नृत्य से हुई, जिसके बाद क्लब का परिचय एवं उसके लोगो का अनावरण किया गया. मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को अपनी सृजनात्मकता को खुलकर अभिव्यक्त करने के लिए प्रेरित किया.

 

प्रथम दिवस पर रिदम री-रिटन, पेंट अ स्टोरी, जस्ट अ मिनट, विजुअल विजन, डूडल मेनिया, बुक कवर बैटल, नो फ्लेम जस्ट फ्लेवर, लोर ड्रॉप, स्प्रिंग स्टोरी गार्डन, स्लैम पोएट्री एवं फ्लरिश्ड पेन जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए. वहीं द्वितीय दिवस पर ऐड मैड शो एवं कॉसप्ले सहित कई साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों की आंतरिक प्रतिभा और रचनात्मकता को निखारना था.

 

इस आयोजन में कॉलेज के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डॉ. अनुपमा भार्गव, डॉ. नीलिमा ज्योत्सना टोप्पो, डॉ. नंदिता पांडेय, डॉ. सुधांशु सिरिल कुजूर, प्रो. पंकज कुमार एवं प्रो. जगबंधु महतो सहित अन्य विभागों के शिक्षक भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसके साथ “मेराकी: द म्यूज ऑफ स्प्रिंग” का सफल समापन हुआ.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही