Search

 
 
 

मोरहाबादी मैदान के सरस मेले में एक व्यक्ति को लगा करंट, एंट्री बंद

राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में लगे हैंडलूम और सरस मेले में गुरुवार को एक हादसा हो गया. जहां एक व्यक्ति को बिजली की तार से करंट लग गया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. हर दिन की तरह आज शाम भी लोग मेला घूमने आ रहे थे. इसी बीच मेला घूमने आया एक युवक अचानक बिजली करंट की चपेट में आ गया.
 

Ranchi:  राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में लगे हैंडलूम और सरस मेले में गुरुवार को एक हादसा हो गया. जहां एक व्यक्ति को बिजली की तार से करंट लग गया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. हर दिन की तरह आज शाम भी लोग मेला घूमने आ रहे थे. इसी बीच मेला घूमने आया एक युवक अचानक बिजली करंट की चपेट में आ गया. 


किसी तरीके से मेले में लगे बिजली को काटा गया और घायल व्यक्ति को करंट से बाहर निकल गया. बताया जाता है कि इस करंट से मेले में अफरा तफरी का माहौल हो गया. काफी देर तक वह व्यक्ति करंट में फंसा हुआ रह गया. जिसके बाद उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

 

इस मामले को लेकर मोरहाबादी टीओपी प्रभारी दुलार कुमार महतो ने कहा कि घायल व्यक्ति को फिलहाल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. जहां पर उसका इलाज चल रहा है. करंट की सूचना आने के बाद मेले में एंट्री बंद कर दी गई है. यह जांच की जा रही है कि किसकी लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है. फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही