Search

धनबादः सीएम के बयान पर भड़की भाजपा, किया पुतला दहन

Dhanbad :  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा विधानसभा में दिए गए एक बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है. धनबाद भाजपा महानगर कमेटी ने गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया. जमकर नारेबाजी भी की. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे.

 


जिला भाजपा अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि मुख्यमंत्री की टिप्पणी लोगों की भावनाओं को आहत करने वाली है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस व झामुमो के नेता जान-बूझकर ऐसे बयान देते हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp