Search

 
 
 

रांची: भारतीय नववर्ष का भव्य स्वागत, विवेकानंद सरोवर में दीपदान

संस्कृति संवर्धन समिति द्वारा वर्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर भारतीय नववर्ष के स्वागत के लिए प्रातः सूर्योदय के समय विवेकानंद सरोवर में भव्य दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस आयोजन ने शहरवासियों को भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ते हुए एक सकारात्मक संदेश दिया.
 

Ranchi: संस्कृति संवर्धन समिति द्वारा वर्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर भारतीय नववर्ष के स्वागत के लिए प्रातः सूर्योदय के समय विवेकानंद सरोवर में भव्य दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस आयोजन ने शहरवासियों को भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ते हुए एक सकारात्मक संदेश दिया.

Uploaded Image
कार्यक्रम की शुरुआत ओम प्रकाश द्वारा प्रस्तुत भक्तिमय भजनों से हुई, जिससे वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक हो उठा. इसके पश्चात चिन्मय मिशन के स्वामी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में भारतीय नववर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया. नगर की महापौर रौशनी खलको ने भी इस मौके पर सभी नागरिकों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और ऐसे आयोजनों की सराहना की.

Uploaded Image
नववर्ष के स्वागत कार्यक्रम में भजन-कीर्तन के साथ सूर्य देव की आरती की गई. इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं ने विवेकानंद सरोवर में सामूहिक रूप से दीपदान कर नववर्ष का स्वागत किया. पूरे कार्यक्रम में भक्ति, उत्साह और ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला.

Uploaded Image
इस अवसर पर डॉ. नीरज, वैष्णो जालान, पवन मंत्री, अनुनय मंत्री, राकेश, प्रांत प्रचारक- गोपाल, विवेक भसीन, बिट्टू, प्रतिभा गोयल, ममता, सीमा, रेखा गुप्ता, संगीता बजाज सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

 


कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आयोजन में संस्कृति संवर्धन समिति के डॉ. एम.पी. सिंह, कमलेश मेहता, अनुनय मंत्री, पूनम आनंद, पूनम गुप्ता, गुंजन भसीन, सीमा, राघव एवं समिति के सभी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा. संस्कृति संवर्धन समिति ने सभी नागरिकों को भारतीय नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ऐसे आयोजनों के माध्यम से भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प दोहराया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही