Search

 
 
 

पलामूः हिंदू नववर्ष पर निकली स्वर्वेद शोभायात्रा

मेदिनीनगर में स्वर्वेद शोभायात्रा की शुरुआत एसओ पेट्रोल पंप के समीप बबलू पाठक के आवासीय परिसर से हुई. सुसज्जित वाहन पर सद्गुरुदेव की तस्वीर सजाई गई थी. सैकड़ों भक्त अपने सिर पर सद्ग्रंथ स्वर्वेद और हाथों में "अ" अंकित श्वेत ध्वज लेकर चल रहे थे.
 

Medininagar : हिंदू नववर्ष के अवसर पर विहंगम योग संस्थान की ओर से पलामू जिले में स्वर्वेद यात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया. इसके तहत गुरुवार को संस्थान की पलामू शाखा की ओर से पांकी, छतरपुर व मेदिनीनगर में बाजे-गाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई.

 

मेदिनीनगर में स्वर्वेद शोभायात्रा की शुरुआत एसओ पेट्रोल पंप के समीप बबलू पाठक के आवासीय परिसर से हुई. सुसज्जित वाहन पर सद्गुरुदेव की तस्वीर सजाई गई थी. सैकड़ों भक्त अपने सिर पर सद्ग्रंथ स्वर्वेद और हाथों में "अ" अंकित श्वेत ध्वज लेकर चल रहे थे. पूरे मार्ग में सद्गुरुदेव के जयघोष और स्वर्वेद की ऋचाओं के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा.

 


शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अपने प्रारंभिक स्थल पर पहुंची, जहां सद्गुरुदेव की वंदना, आरती और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. इसके बाद भंडारा का आयोजन कर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरित किया गया. मौके पर झारखंड प्रदेश महामंत्री ललित कुमार सिंह, सेवानिवृत्त न्यायाधीश आलोक दुबे, नंदलाल पासवान, भानु प्रताप देव, रविंद्र श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद अरोड़ा, शिवकुमार सिंह, गिरीश पाठक, शंभु कुमार, अंकुर पाठक, रमेश, शुभम, विनीत पांडेय, सुराग दुबे, सविता पाठक, योगमाया, उजाला उपाध्याय, सौगंध मेहता, राजकुमार समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही