Search

 
 
 

रांची : रिवाइवल फेस्टिवल में झारखंड की तरक्की व शांति के लिए हुई प्रार्थना

धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में दो दिवसीय झारखंड रिवाइवल फेस्टिवल सह शांति महोत्सव का समापन गुरुवार को हुआ. बिशप्स काउंसिल और ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनोरिटी फ्रंट, झारखंड प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड समेत कई राज्यों से बड़ी संख्या में मसीही विश्वासी जुटे.
 

Ranchi : धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में दो दिवसीय झारखंड रिवाइवल फेस्टिवल सह शांति महोत्सव का समापन गुरुवार को हुआ. बिशप्स काउंसिल और ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनोरिटी फ्रंट, झारखंड प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड समेत कई राज्यों से बड़ी संख्या में मसीही विश्वासी जुटे. मुख्य वक्ता पंजाब से आए प्रेरित डॉ. युसूफ अंकुर नरुला ने झारखंड, भारत और यहां की अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए प्रार्थना कर प्रभु का संदेश दिया.

Uploaded Image

उन्होंने कहा कि यीशु लोगों का धर्म नहीं, जीवन परिवर्तन करने आए हैं. झारखंड में आने वाले समय में खनिज संपदा और नई संभावनाओं की खोज होगी. चर्च और पास्टर भी अस्पतालों व स्कूलों के माध्यम से सेवा कार्य को आगे बढ़ाएंगे. युवाओं से उन्होंने बेहतर करियर चुनकर राज्य और देश के विकास में भागीदारी की अपील की.

 

कार्यक्रम में पंजाबी और हिंदी मसीही भजनों की प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया. इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम स्टीफन मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, यशस्विनी सहाय, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी और विजय कुजूर समेत कई अतिथियों को सम्मानित किया गया. मौके पर बिशप एमएम पांडा, बिशप अनिल रेवन, बिशप सुरेश सांगा समेत कई धर्मगुरु मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही