Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: गोस्सनर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया नवाचार का दम

गोस्सनर कॉलेज के भौतिकी विभाग द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रदर्शनी में छात्रों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वैज्ञानिक सोच और नवाचार क्षमता का परिचय दिया. कार्यक्रम में कॉलेज के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : गोस्सनर कॉलेज के भौतिकी विभाग द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रदर्शनी में छात्रों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वैज्ञानिक सोच और नवाचार क्षमता का परिचय दिया. कार्यक्रम में कॉलेज के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे.

 

इस अवसर पर विशेष प्रतिनिधि के रूप में बीआईटी मेसरा की सहायक प्रोफेसर डॉ. नीलिमा शर्मा भी मौजूद रहीं. उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट्स का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया.

 

मुख्य अतिथि के रूप में ऑस्ट्रिया से आईं डॉ. इले गैबेशुबर ने कहा कि इस प्रकार की विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए एक सशक्त और प्रेरणादायक मंच है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों को विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को समझने, नए प्रयोगों को देखने और अपने विचारों को प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है. यह उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता और नवाचार क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

 

प्रो-अध्यक्ष प्रो. इलानी पूर्ति ने कहा कि विज्ञान संकाय द्वारा आयोजित यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट निर्माण और आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों से परिचित कराने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है. उन्होंने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि विद्यार्थी भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करेंगे तथा अपनी प्रतिभा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे.

 

प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया. “एयरप्लेन” प्रोजेक्ट के लिए अमोन, नितिन और विपिन को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ. वहीं “स्मार्ट मोबिलिटी एड लाइट” प्रोजेक्ट के लिए विशाल और कुसुम को द्वितीय स्थान मिला. “लाइट फॉलोइंग रोबोट” प्रोजेक्ट के लिए अनु, खुशबू, अंशू, कृतेंद्र और सचिन को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही