Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ः पंचायतों को सशक्त बनाने चार दिनी प्रशिक्षण शुरू

प्रशिक्षण में विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव व सहायक भाग ले रहे हैं. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करना है.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : रामगढ़ जिले के चितरपुर प्रखंड सभागार में पंचायतों को सशक्त व सक्रिय बनाने के उद्देश्य से चार दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को शुरू हुआ. प्रशिक्षण में विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव व सहायक भाग ले रहे हैं. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करना है.


मास्टर ट्रेनर अभिषेक कुमार अग्रवाल व वैद्यनाथ शर्मा ने पहले दिन प्रतिभागियों को पंचायत के संचालन, अभिलेख संधारण, वित्तीय प्रबंधन व सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी. प्रशिक्षण में जगन्नाथ बेदिया, सुदीप रंजन, मिथुन कुमार, सावित्री देवी, चांदनी कुमारी, रीता कुमारी, सबा परवीन, रूबी फातिमा, सरिता देवी, संजय कुमार पटेल एवं शंभू कुमार उपस्थित रहे. साथ ही पंचायत सचिव विनोद करमाली, युगेश कुमार, अजय मरांडी, अनमोल एक्का व मुखिया मंजू देवी की भागीदारी रही.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही