Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: 6 वर्ष की नन्ही जुनैरा हबीब ने रखा रमजान का पहला रोजा

रमजान के इस पाक महीने में अपने श्रद्धा व आस्था को देखते हुए बेलाल नगर चितरपुर के नन्हे रोजेदार छह वर्षीय जुनैरा हबीब ने रमजान का पहला रोजा रखी. बच्ची ने अल्लाह की इबादत करने की भी बात कही. बता दें, जुनैरा डीएवी रजरप्पा में यूकेजी की छात्रा है.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh: रमजान के इस पाक महीने में अपने श्रद्धा व आस्था को देखते हुए बेलाल नगर चितरपुर के नन्हे रोजेदार छह वर्षीय जुनैरा हबीब ने रमजान का पहला रोजा रखा. बच्ची ने अल्लाह की इबादत करने की भी बात कही. बता दें, जुनैरा डीएवी रजरप्पा में यूकेजी की छात्रा है. जुनैरा के पिता हबीब उल्लाह ने बताया कि इस्लाम 6 साल के बच्चे को रोजा रखने की इजाजत नहीं देता.

 


 
बच्ची के पिता कहा कि जुनैरा ने अपनी जिद और आस्था के चलते रोजा रखा. जुनैरा ने दिनभर रोजा रखकर शाम को पूरे परिवार के साथ रोजा खोली. जुनैरा ने अल्लाह से दुआ मांगी कि उसे पढ़ने लिखने में जेहन दें और नेक बनाए. साथ ही माँ बाप के आदर्श पर चलते हुए, पूरे मुल्क में अमन व शांति कायम होने की भी दुआ मांगी. पिता ने बताया कि रोजा का मकसद है कि मेरा अल्लाह मुझसे राजी हो. बच्ची ने कहा कि आगे भी रमजान पर रोजा रखकर इबादत करने का प्रयास करूंगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही