Search

 
 
 

रामगढ़: एपेक्स पब्लिक स्कूल में 20 फरवरी को सुबह 10 बजे से किशोरी एनीमिया जांच शिविर

चितरपुर प्रखंड के मारंग मरचा स्थित एपेक्स पब्लिक स्कूल के सभागार में शुक्रवार को सुबह 10 बजे से किशोरी एनीमिया जांच शिविर का आयोजन होने जा रहा है. जिसमें 10 वर्ष से अधिक आयु की सभी छात्राओं का एनीमिया स्तर की जांच की जाएगी.
 

Ramgarh: चितरपुर प्रखंड के मारंग मरचा स्थित एपेक्स पब्लिक स्कूल के सभागार में शुक्रवार को सुबह 10 बजे से किशोरी एनीमिया जांच शिविर का आयोजन होने जा रहा है. जिसमें 10 वर्ष से अधिक आयु की सभी छात्राओं का एनीमिया स्तर की जांच की जाएगी. साथ ही छात्राओं आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएगी. इसके अलावे स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिए जाएंगे.

 

विद्यालय के निदेशक भागीरथ कुमार ने बताया कि शिविर में सभी छात्राओं का हीमोग्लोबिन टेस्ट किया जाएगा. साथ ही एनीमिया से बचाव और इसके लक्षणों के बारे में जानकारी भी दी जाएगी. यह जांच शिविर सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड, रजरप्पा क्षेत्र के कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत मुस्कुराहटें संस्था आयोजित करेगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही