Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नरवा पहाड़: महिलाओं को मिली तरक्की की मशीन, बनेगी स्वावलंबी, सपनों को देगी उड़ान

डोमजूडी पंचायत की मुखिया अनिता मुर्मू की मेहनत रंग लाई है . मुखिया अनीता मुर्मू की पहल पर टाटा पावर (जोजो बेड़ा) के अधिकारियों ने जादूगोड़ा- नरवा मुख्य मार्ग पर स्थित धोबनी व राजदोहा गांव की दो स्वयं  सहायता समूह महिला ग्रुप को पेपर प्लेट व दोना बनाने की ऑटोमैटिक मशीन सौंपी है.
Advertisement
Advertisement

Jadugoda: डोमजूडी पंचायत की मुखिया अनिता मुर्मू की मेहनत रंग लाई है . मुखिया अनीता मुर्मू की पहल पर टाटा पावर (जोजो बेड़ा) के अधिकारियों ने जादूगोड़ा- नरवा मुख्य मार्ग पर स्थित धोबनी व राजदोहा गांव की दो स्वयं  सहायता समूह महिला ग्रुप को पेपर प्लेट व दोना बनाने की ऑटोमैटिक मशीन सौंपी है. जिसकी कीमत ढाई लाख बताया जाता है. 

Uploaded Image

स्वयं  सहायता समूह  को मशीन मिलने पर डोमजूडी पंचायत की मुखिया अनिता मुर्मू ने कहा कि, उनके पंचायत में टाटा पावर का प्लांट लगा है. कंपनी ने उनके आग्रह पर महिलाएं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत ‘पेपर प्लेट’ व दोना बनाने की मशीन मुहैया कराई है. पंचायत की मुखिया ने कहा कि स्वयं सहायता समूह को मशीन मिलने से गांव की महिलाएं स्वावलंबी बनेगी व अपने अधूरे सपने को पूरा कर पाएगी. 


उन्होंने कंपनी प्रबंधन से इसी तरह के अन्य कई योजनाएं क्षेत्र में चलाने की अपील की. ताकि क्षेत्र की महिलाएं आर्थिक तरक्की कर मिसाल बन सके. वहीं, सी.एस.आर अधिकारी मृत्युंजय राय ने कहा कि यह मशीन एक घंटा में  शुरुआत में 700 से 1000 पेपर प्लेट व दोना बना सकेगी. महिलाओं को उसके उत्पाद को बाजार उपलब्ध कराना व कच्चा माल मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है. 


कार्यक्रम को टाटा पावर के प्रोजेक्ट हेड एम सिद्धिकर रहमान ने कहा कि यह मशीन महिलाओं की आजीविका का साधन बनेगा व क्षेत्र की सोसायटी तरक्की करेगी.

 

कार्यक्रम में मौजूद लोग

पंचायत की मुखिया अनिता मुर्मू, जिला परिषद हिरण्य मय दास, टाटा पावर के प्रोजेक्ट हेड एम. सिद्धिकर रहमान, चंद्र शेखर सिंह (टाटा पावर) मृत्युंजय राय (सी.एस.आर हेड), गांव के ग्राम प्रधान, पंचायत प्रतिनिधि  व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही