Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बहरागोड़ा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक,  महिला समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल

Baharagora: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर माटिहाना फ्लाईओवर के समीप गुरुवार को बाइक सवार खड़ी ट्रक से टकरा गया. इस हादसे में बाइक सवार एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.


घायलों की पहचान पश्चिम बंगाल के पाईकआबीं गांव निवासी तपन मुर्मू (22), गोपाल मुर्मू (18) और सोमवारी मुर्मू के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर बहरागोड़ा के पुरनापानी स्थित अपने रिश्तेदार के घर से वापस बंगाल लौट रहे थे. इसी दौरान माटिहाना फ्लाईओवर के पास सड़क किनारे खड़े एक वाहन से उनकी बाइक टकरा गई. 

 


टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए. वहीं स्थानीय लोगों की तत्परता से तत्काल एनएचएआई (NHAI) की एंबुलेंस बुलाई गई, जिसके जरिए तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए, बेहतर इलाज के लिए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र (हायर सेंटर) रेफर कर दिया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही