Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

होली पर रांची से तिरुपति-रक्सौल व झंझारपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने रांची और आसपास के क्षेत्रों से लंबी दूरी की यात्रा को सुगम बनाने के लिए होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : होली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने रांची और आसपास के क्षेत्रों से लंबी दूरी की यात्रा को सुगम बनाने के लिए होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है. 

 

रेलवे के अनुसार इन अतिरिक्त सेवाओं से त्योहार के समय होने वाली भीड़ का दबाव कम होगा और करीब 50,000 से 70,000 यात्रियों को सुविधा मिलेगी.

 

उत्तर और दक्षिण भारत को जोड़ने के उद्देश्य से तिरुपति और रक्सौल के बीच वाया रांची विशेष ट्रेन चलाई जा रही है. ट्रेन संख्या 07051 तिरुपति से 21, 28 फरवरी और 7 मार्च 2026 को प्रस्थान करेगी और निर्धारित मार्ग पर विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से होते हुए रक्सौल पहुंचेगी.

 

वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 07052 रक्सौल से 24 फरवरी, 3 मार्च और 10 मार्च को तिरुपति के लिए रवाना होगी. इस सेवा से त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

 

इसके साथ ही रांची से झंझारपुर के बीच भी होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. ट्रेन संख्या 08105 रांची से प्रत्येक सोमवार को 2 मार्च से 30 मार्च तक रात 22.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 16.00 बजे झंझारपुर पहुंचेगी.

 

वापसी में ट्रेन संख्या 08106 झंझारपुर से प्रत्येक मंगलवार को 3 मार्च से 31 मार्च तक शाम 18.00 बजे खुलेगी और अगले दिन दोपहर 12.15 बजे रांची पहुंचेगी.

 

पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए रांची और गोरखपुर के बीच भी विशेष ट्रेन चलाई जाएगी. ट्रेन संख्या 08629 रांची से प्रत्येक सोमवार को 2 मार्च से 30 मार्च तक रात 23.55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 21.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

 

वापसी में ट्रेन संख्या 08630 गोरखपुर से प्रत्येक बुधवार को 4 मार्च से 1 अप्रैल तक रात 00.50 बजे रवाना होगी और उसी दिन 20.45 बजे रांची पहुंचेगी. इस ट्रेन का ठहराव मुरी और बोकारो स्टील सिटी में भी निर्धारित किया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही