Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, पीड़ितों के लिए 3.34 करोड़ रुपये आवंटित

Ranchi : अपराध से प्रभावित लोगों को राहत देने की दिशा में झारखंड सरकार ने अहम पहल की है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अभियोजन निदेशालय ने झारखंड विक्टिम कंपनसेशन स्कीम-2012 के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 3 करोड़ 34 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है.

 

निदेशक (अभियोजन) राज कुमार सिंह ने इस संबंध में राज्य के 23 जिलों के उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. आवंटित राशि का उपयोग विभिन्न आपराधिक घटनाओं के पीड़ितों और उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए किया जाएगा, ताकि उन्हें समय पर राहत मिल सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही