Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिजली अलर्ट: हरमू और कोकर में शुक्रवार को 2 से 6 घंटे रहेगा पावरकट, निपटा लें जरूरी कार्य

राजधानी रांची के हरमू और कोकर इलाके में 20 फरवरी शुक्रवार को 2 से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान मरम्मत कार्य किए जाएगे. हरमू इलाके में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी. जिसके चलते पटेल चौक, चेतनटोली, बाली बगैचा, शिवदयाल नगर सहित कई क्षेत्र प्रभावित होंगे.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: राजधानी रांची के हरमू और कोकर इलाके में 20 फरवरी शुक्रवार को 2 से 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान मरम्मत कार्य किए जाएगे. हरमू इलाके में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी. जिसके चलते पटेल चौक, चेतनटोली, बाली बगैचा, शिवदयाल नगर सहित कई क्षेत्र प्रभावित होंगे. इन क्षेत्रों के रहवासी जरूरी का समय पर पूरा कर लें.

 

वहीं, कोकर क्षेत्र में सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इस दौरान हैदर अली रोड, खटाल आसपास के क्षेत्र, आनंदनगर, लोवाडीह, सिस्टर बंगला, मिलन चौक चुटिया, गणपत नगर चुटिया, अम्बेडकर नगर, अमेठिया नगर, तेतरी टोली, नामकुम में बिजली सप्लाई नहीं होगी. बिजली अधिकारी ने बताया कि शाम 4.30 बजे के बाद बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही