Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो जोन में पुलिस का विशेष अभियान, 63 अभियुक्त गिरफ्तार

238 वारंट निष्पादित, 5 मामलों में कुर्की-जब्ती

Bokaro : बोकारो जोन के आईजी के निर्देश पर पुलिस ने जोन के सभी जिलों में बुधवार की रात विशेष छापेमारी अभियान चलाया. अभियान का उद्देश्य विभिन्न अपराधों में वांछित अभियुक्तों, वारंटियों व फरार आरोपियों की धरपकड़ करना था. अभियान में कुल 63 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 238 वारंटों का निष्पादन किया गया. 5 मामलों में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई.

 

इस दौरान हजारीबाग जिले में सर्वाधिक 28 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए. रामगढ़ में 8 गिरफ्तारियों के साथ 5 कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई. वहीं, गिरिडीह, धनबाद समेत अन्य जिलों में फरार आरोपियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध नियंत्रण और फरार आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही