Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो जोन में साइबर अपराधियों पर शिकंजा, 57 गिरफ्तार, 15 कांड दर्ज

बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है.
Advertisement
Advertisement

Bokaro :  बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है.

 

प्रतिबिंब ऐप पर चिन्हित संदिग्ध मोबाइल नंबरों का सत्यापन कर 57 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. यह गिरफ्तारी 1 अक्टूबर 2025 से 16 फरवरी 2026 के बीच की गई है.

 

इस दौरान कुल 15 कांड दर्ज किए गए. आईजी सुनील भास्कर ने कहा है कि साइबर अपराध के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.   

 

प्रतिबिंब ऐप की मदद से कार्रवाई

अभियान के तहत पूरे जोन में 2064 संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच की गई. इस दौरान 132 मोबाइल, 168 सिम कार्ड, 31 एटीएम कार्ड, 03 चारपहिया वाहन, 07 दोपहिया वाहन, विभिन्न पहचान पत्र, बैंक दस्तावेज, 23 रजिस्टर/कॉपी और 4,67,000 रुपये नकद के साथ व्हाट्सएप चैट डाटा बरामद किए गए. 

 

जानें बोकारो जोन के किस जिले में क्या कार्रवाई हुई

गिरिडीह    

788 संदिग्ध नंबरों की जांच

8 कांड दर्ज

28 आरोपी गिरफ्तार

55 मोबाइल, 78 सिम, 7 एटीएम कार्ड, 1 स्कॉर्पियो और 6 मोटरसाइकिल समेत विभिन्न पहचान पत्र बरामद

 

रामगढ़ 

 50 संदिग्ध नंबरों की जांच

1 कांड दर्ज

1 आरोपी गिरफ्तार

 6 मोबाइल, 6 सिम, 4.43 लाख रुपये नकद और 1 मोटरसाइकिल बरामद

 

चतरा 

27 संदिग्ध नंबरों का सत्यापन

कोई कांड दर्ज नहीं 

 

कोडरमा 

43 संदिग्ध नंबरों की जांच

2 कांड दर्ज

2 आरोपी गिरफ्तार

7 मोबाइल, 18 सिम, 3 एटीएम कार्ड, 6 पासबुक, 3 चेकबुक और व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट बरामद

 

हजारीबाग 

296 संदिग्ध नंबरों का सत्यापन

3 कांड दर्ज

20 आरोपी गिरफ्तार

51 मोबाइल, 54 सिम, 20 डेबिट/क्रेडिट कार्ड, 1 मारुति ब्रेजा और 1 किया सोनेट कार सहित कई दस्तावेज जब्त

धनबाद

720 संदिग्ध नंबरों की जांच

कोई मामला दर्ज नहीं

बोकारो

140 संदिग्ध नंबरों का सत्यापन

1 कांड दर्ज

6 आरोपी गिरफ्तार

13 मोबाइल, 12 सिम, 1 एटीएम कार्ड, 1 पासबुक और 24 हजार रुपये नकद बरामद

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही