Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ः मजदूरों को बकाए का भुगतान नहीं, 23 को कोयला ढुलाई बाधित करने की चेतावनी

Ramgarh : सीसीएल के गिद्दी सी में लोकर सेल के मजदूरों के बकाए का भुगतान लंबित है. मजदूरों ने कई बार प्रबंधन से मुलाकात कर भुगतान की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. लोकल सेल समिति ने प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर 23 फरवरी को गिद्दी सी पावर प्लांट में हाइवा से ढुलाई बाधित करने की चेतावनी दी है. 


रोड सेल संचालन समिति ने इससे संबंधित ज्ञापन कंपनी के अधिकारियों को सौंपा है. समिति ने मजदूरों से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही