Search

 
 
 

रामगढ़ः खाद्य सुरक्षा की टीम ने किया मीट-चिकन दुकानों का औचक निरीक्षण, 3 से वसूला जुर्माना

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को जिले के चित्तरपुर व कोठार क्षेत्र की मीट व चिकन दुकानों में औचक जांच अभियान चलाया. जांच में ज्यादातर दुकानदार मानकों का पालन नहीं करते पाए गए. कई दुकानें तो बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही थीं.
 

Ramgarh : रामगढ़ सिविल सर्जन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को जिले के चित्तरपुर व कोठार क्षेत्र की मीट व चिकन दुकानों में औचक जांच अभियान चलाया. जांच में ज्यादातर दुकानदार मानकों का पालन नहीं करते पाए गए. कई दुकानें तो बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही थीं. उनमें स्वच्छता का भी अभाव मिला. टीम ने ऐसी दुकानों पर जुर्माना लगाया. कुछ को नोटिस भी थमाया.

 

टीम ने चित्तरपुर के न्यू महतो मटन शॉप व मेहता मीट दुकान तथा कोठार चौक स्थित तौफीक अंसारी की दुकान पर 5-5 हजार रुपए जुर्माना लगाया. इन्हें नोटिस भी जारी किया है. इसके साथ ही चितरपुर स्थित लालू मटन दुकान, जय मां काली मटन दुकान, अनिल मुर्गा दुकान तथा कोठार स्थित राजेश चिकन शॉप व देवानंद मटन शॉप को भी नोटिस जारी किया है. जांच टीम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिति सिंह, रामनाथ प्रसाद, लुकेश रवानी व रजरप्पा प्रोजेक्ट थाना का गश्ती दल शामिल था.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही