Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय रजरप्पा प्रोजेक्ट में दो दिवसीय फेस्ट कार्यक्रम सम्पन्न

Ramgarh: रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय में दो दिवसीय फेस्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम व विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन सहित डीएवी रजरप्पा प्रोजेक्ट के प्राचार्य डॉ. एसके शर्मा व  भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक सूरज गुप्ता और स्थानीय मुखिया किरण कुमारी शामिल हुई. 

 

विद्यालय में फेस्ट आयोजन के पहले दिन एफएलएन मेला व खेल-कूद प्रतियोगिता हुए. वहीं फेस्ट के दूसरे दिन ‘उमंग 2026’ के तहत विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामुदायिक भागीदारी, वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया. जिसमें सभी विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया.

 

इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने कहा कि भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी पीएम श्री विद्यालयों में फेस्ट कार्यक्रम आयोजित की जा रही है. जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान, खेल-खेल के माध्यम से सर्वांगीण विकास किया जाना हैं. वहीं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन ने कहा कि एफएलएन से संबंधित मेला एवं खेल आधारित गतिविधि में भाग लेकर बच्चे सहज ज्ञान अर्जित कर सकेंगे. 

 

इस फेस्ट कार्यक्रम में झारखण्ड शिक्षा परियोजना रामगढ़ के क्षेत्र प्रबंधक राजवीर सिंह, एसपी एमयू के जिला कॉर्डिनेटर आदित्य कुमार, प्राचार्य तजिन्द्र कौर, प्राचार्य मनोज मिश्रा, शिक्षक वेद प्रकाश सिंह, मिथलेश कुमार रविदास,असगर अली, रजनीकांत उपाध्याय, डॉ.गोपाल नायक, शंकर तिवारी, अनुराधा शरण, भारती कुमारी, विनोद कुमार, अनूप तिग्गा, मो.सफिउल्लाह, शबनम प्रवीण, मजीद आलम, सुनीता कुमारी, शम्मी तरन्नुम, मो.नसीम, रवींद्र कुमार, प्रेमचंद पोद्दार अर्चना दास, तौसीफुल हक, अंजू सिंह लिपिक रमेश पटेल सहित कई लोग शामिल हुए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही