Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बच्चा चोरी की अफवाहों पर न दें ध्यान, शक होने पर पुलिस को दें सूचना- धनबाद SSP

एसएसपी प्रभात कुमार ने लोगों से अपील की है कि बच्चा चोरी की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी अजनबी को केवल संदेह के आधार पर अपराधी न ठहराएं. यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत होता है, तो तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर सूचना दें.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : धनबाद जिले व आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों बच्चा चोरी की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं. सोशल मीडिया पर वायरल संदेशों व अपुष्ट सूचनाओं के आधार पर कुछ स्थानों पर लोगों को बच्चा चोर बताकर भीड़ द्वारा पिटाई किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है.


एसएसपी प्रभात कुमार ने लोगों से अपील की है कि बच्चा चोरी की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी अजनबी को केवल संदेह के आधार पर अपराधी न ठहराएं. यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत होता है, तो तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर सूचना दें. एसएसपी ने चेतावनी दी कि कानून को हाथ में लेने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी. भीड़ इकट्ठा कर किसी के साथ मारपीट करना गंभीर दंडनीय अपराध है जिसे किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी निगरानी


पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बच्चा चोरी से जुड़ी कोई भी अपुष्ट खबर, वीडियो या फोटो पोस्ट, शेयर या लाइक करना भी दंडनीय अपराध की श्रेणी में आ सकता है. साइबर सेल को विशेष रूप से सक्रिय किया गया है जो भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट पर नजर रख रही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही