Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : पूर्व मंत्री योगेंद्र प्रसाद व निर्मला देवी को पुलिस ने देर रात छोड़ा

पूर्व मंत्री योगेंद्र प्रसाद और पूर्व विधायक निर्मला देवी को देर रात पुलिस ने छोड़ दिया. दोनों को NTPC के चट्टी बरियातू माइंस के पास हंगामा करने पर गुरुवार को हिरासत में लिया गया था.
Advertisement
Advertisement

Hazaribagh :  पूर्व मंत्री योगेंद्र प्रसाद और पूर्व विधायक निर्मला देवी को देर रात पुलिस ने छोड़ दिया. दोनों को NTPC के चट्टी बरियातू माइंस के पास हंगामा करने पर गुरुवार को हिरासत में लिया गया था.

 

बता दें कि पूर्व मंत्री ने 18 जनवरी से NTPC के कोयला खदान का उत्पादन बंद प्रभावित कर रखा था. 18 फरवरी को वह अपने समर्थकों के साथ माइस को पूरी तरह बंद  करा दिया था.

 

NTPC द्वारा की गयी शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने भीरा संख्या में पुलिस बल को तैनात किया. पुलिस बल की तैनाती के बाद खदान से उत्पादन शुरु हुआ. 

 

लेकिन 19 फरवरी को पूर्व मंत्री फिर अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठकर कोयला उत्पादन बंद करा दिया. इसके बाद वहां तैनात पुलिस बल योगेंद्र साव व उनकी पत्नी को पकड़ कर केरेडारी थाना ले गयी.

 

हालांकि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद देर रात पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया गया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही