Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बच्चा चोर समझ युवक की बेरहमी से पिटाई, पुलिस ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया

Dhanbad :  राज्य में पुलिस प्रशासन लगातार लोगों से बच्चा चोर जैसी अफवाहों से सावधान रहने और सतर्कता बरतने की अपील कर रहा है. इसके बावजूद अफवाह के आधार पर लोगों के साथ मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं.

 

ताजा मामला धनबाद से सामने आ रहा है. यहां राजगंज के महतोटांड़ में बीती रात पांच गांव के ग्रामीणों ने एक युवक को बच्चा चोर समझकर जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है.

 

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बचाया

सूचना पाकर महेशपुर पंचायत के मुखिया मनोज महतो मौके में पहुंचे और युवक को भीड़ से बचाने की कोशिश की. लेकिन ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए. सभी के हाथों में लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और तीर धनुष थे. 

 

इसके बाद राजगंज थाना को जानकारी दी गई. सूचना पाकर पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और कड़ी मश्कत के बाद युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया.

 

पुलिस युवक को पहले अपने साथ थाना ले गई. इसके बाद उसे स्थानीय नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. पुलिस ने युवक से उसके बारे में पूछताछ की. लेकिन वह कुछ नहीं बता पा रहा. 

 

रात में गांव में घूम रहे थे तीन लोग

ग्रामीणों के अनुसार,  रात के अंधेरे में तीन लोगों को गांव में घूमते देखा गया. इसके बाद बच्चा चोर समझकर सभी अपने-अपने घरों से हरवे और हथियार लेकर निकल पड़े.  

 

बच्चा चोर की खबर पाकर महतोटांड़, मरचोकोचा, गरीबडीह, गंगापुर, बरडार व आसपास के ग्रामीण जुट गए. ग्रामीणों को आता देख सभी भागने लगे. इसी दौरान एक युवक गरीबडीह में पकड़ लिया गया, जिसे महतोटांड़ लाया गया और जमकर पिटाई की गई. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही