Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुजफ्फरपुर : अवैध शराब की सूचना पर छापा मारने पहुंची पुलिस, गोदाम से निकला करोड़ों का गुटखा

मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर नगर परिषद क्षेत्र में पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई ने सबको चौंका दिया. अवैध शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई टीम ने मौके से भारी मात्रा में पान मसाला और गुटखा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk :  मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर नगर परिषद क्षेत्र में पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई ने सबको चौंका दिया. अवैध शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई टीम ने मौके से भारी मात्रा में पान मसाला और गुटखा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है. 

 

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खोला गया ताला

जानकारी के अनुसार, एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा को सूचना मिली थी कि मोतीपुर इलाके के बखरा रोड स्थित एक गोदाम में अवैध शराब की खेप छिपाकर रखी गई है.

 

सूचना के आधार पर सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई. गठित टीम जब गोदाम पहुंची तो वह बाहर से बंद मिला. इसके बाद मोतीपुर के सीओ तरुण कुमार को मजिस्ट्रेट के तौर पर बुलाया गया.

 

साथ ही गोदाम मालिक अरविंद को पुलिस ने तलब किया तो उसने बताया कि गोदाम चंदन को किराए पर दिया गया है. इसके बाद चंदन को बुलाया गया और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गोदाम का ताला खोला गया. 

 

शराब नहीं, मिला भारी मात्रा में पान मसाला

पुलिस की टीम जैसे ही अंदर घुसी, वहां शराब की जगह बोरियों में भरा पान मसाला और गुटखा मिला. जब संबंधित व्यक्ति से सामान के वैध बिल और कागजात मांगे गए तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद पुलिस ने उसे जब्त कर लिया. 

 

आयकर विभाग को दी गई सूचना

एसएसपी ने कहा कि यह मामला टैक्स चोरी और अवैध व्यापार का हो सकता है. ऐसे में आयकर विभाग को भी इस संबंध में सूचना दे दी गई है.  फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं. 

 

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के बीच हड़कंप मच गया है. छापेमारी टीम में एसडीपीओ-1 सुचित्रा कुमारी, मोतीपुर थानाध्यक्ष संजिव कुमार सिंह और बरूराज थाना की पुलिस बल शामिल थे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही